राजनांदगांव : ट्रस्ट-पुलिस के 2500 कर्मियों के लिए भोजन लकड़ी से बनेगा, पंडालों के लिए जुटा रहे कंडे…

राजनांदगांव , नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के 1200 कर्मचारियों का खाना इस बार लकड़ी से बनेगा। मेला ड्यूटी में तैनात 1100 से अधिक पुलिस जवानों के मेस में भी खाना बनाने लकड़ी की व्यवस्था की गई है। यह बदलाव कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी को देखते हुए किया गया है।

19 मार्च से डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेले की शुरुआत हो रही है। मंदिर परिसर में करीब 1200 कर्मचारी 24 घंटे व्यवस्था व काम-काज में तैनात किए जाते हैं। इनके लिए 24 घंटे रसोई भी चलती है। रसोई में हर साल कॉमर्शियल सिलेंडर से खाना बनता था, लेकिन इस बार सिलेंडर की किल्लत हैं। एजेंसियों में सप्लाई रुकी हुई है। जिसे देखते हुए ट्रस्ट ने लकड़ी की खरीदी की है। कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट के लोगों के लिए भोजन बनाने लकड़ी का इस्तेमाल होगा। इसी तरह पुलिस प्रशासन ने भी ​​लकड़ी का विकल्प तैयार किया है। जवानों के मेस में खाना बनाने के लिए बड़ी मात्रा में लकड़ी की खरीदी की गई है।

इधर मंदिर परिसर में 9 दिनों तक संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले भंडारे को लेकर भी संशय बना हुआ है। नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ में इस बार 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। हर दिन माता के दर्शन के लिए 1 से सवा लाख श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से तैयारी की जा रही है। छिरपानी परिसर में ​िज​ग-जैग सिस्टम से एंट्री की तैयारी है।

हर साल एलपीजी सिलेंडर से संस्थाओं के जरिए भोजन बनाया जा रहा था नवरात्रि के 9 दिन मंदिर के ​नीचे हिस्से में भंडारे का आयोजन होता है। यह भंडारा दुर्ग, रायपुर, नागपुर और गोंदिया के सेवाभावी संस्थाएं आयोजित करती हैं। भंडारे के लिए परिसर तय हैं। यहां हर साल एलपीजी सिलेंडर से ही खाना बनता रहा है। जिसकी व्यवस्था संस्थाएं स्थानीय स्तर पर करती हैं। लेकिन इस बार कॉमर्शियल सिलेंडर की आपू​र्ति थमी हुई है, घरेलू सिलेंडर भी अ​ितरिक्त संख्या में नहीं मिल रहा। ऐसे में इन भंडारों पर संशय बना हुआ है।

मेला ड्यूटी व मंदिर में करीब 1100 जवानों की तैनाती रहेगी। जिनके मेस संचालन के लिए लकड़ी की खरीदी की जा रही है। प्रशासन को पत्र लिखकर सिलेंडर की मांग की गई है। लोकेश पटेल, रक्षित निरीक्षक

ट्रस्ट के कर्मचारियों के भोजन के लिए लकड़ी की खरीदी की गई है। लकड़ी से ही कर्मचारियों का भोजन बनेगा। भंडारा का आयोजन करने वाली संस्थाएं खुद ही ​अपनी व्यवस्था करती हैं। उन्हें नीचे परिसर में जगह दी जाती है।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

6 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

7 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

7 hours ago