राजनांदगांव : आपकी लाठी व आपकी आवाज हमेशा गरीब और मजलूम के हक में उठनी चाहिए : आईजी…

राजनांदगांव , पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव (पीटीएस) में मंगलवार को 83वां नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 153 पुरुष व 70 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों का दीक्षांत परेड आईजी राजनांदगांव रेंज बालाजी राव के आतिथ्य में हुआ। आईजी राव ने प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों से कहा कि आज आपने मातृभूमि की रक्षा तथा देश-सेवा की शपथ ली है। यह अवसर जीवन में एक बार ही आता है। आप शपथ के एक-एक शब्द का पूर्ण समर्पित भाव, निष्ठा व निष्पक्षता से पालन करेंगे। यह शपथ चुनौतीपूर्ण कार्यों के निष्पादन के समय आपको निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करेगा। आप घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ हैं व विभिन्न नक्सल विरोधी अभियानों में भी शामिल रहे हैं जिससे आपको यह ज्ञात ही है कि इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को अभूतपूर्व सफलताएं प्राप्त हुई हैं। हमारा प्रदेश नक्सल समस्या से मुक्त होने जा रहा है।

आज जब आप इस ट्रेनिंग सेंटर की दहलीज को पार करेंगे, तो आपकी जो वर्दी है, वह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि इस समाज का विश्वास है। युवा साथियों वर्दी पहनना आसान है, लेकिन उसकी गरिमा को बनाए रखना एक निरंतर तपस्या है। चुनौतियां आएंगी, प्रलोभन आएंगे, लेकिन आपका चरित्र ही आपकी असली पहचान बनेगा। कमजोर के लिए ढाल बनें, आपकी लाठी और आपकी आवाज हमेशा उस गरीब और मजलूम के हक में उठनी चाहिए।

फायरिंग फील्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण भी दिया गया पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के एसपी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने परेड सलामी के बाद प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई व प्रशिक्षण संस्था का प्रतिवेदन वाचन किया। बताया कि प्रशिक्षण विद्यालय के इस 83 वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र में जो 4 जुलाई 25 से संचालित है, इसमें 153 पुरूष प्रशिक्षणार्थी एवं 70 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों सहित कुल 223 नव आरक्षकों ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

संस्था में योगदान देने वालों का किया सम्मान कार्यक्रम के दौरान संस्था में योगदान देने वाले अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, जिला सेनानी अरूण सिंह, सहायक सेनानी 8वीं वाहिनी छस बल हरेश टोण्डर, हरीश तिवारी, लोकेश कसेर, नवरतन कश्यप, सत्यार्थ शर्मा, निरीक्षक श्रवण कुमार मिश्र शामिल रहे। इस अवसर पर संस्था के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

कांकेर. छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों का जीवन गंभीर रूप से…

59 minutes ago
डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

रायपुर. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर तहसील कार्यालय और नवीन संभाग आयुक्त…

2 hours ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

3 hours ago
सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मरम्मत के बाद…

3 hours ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी)…

3 hours ago
CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

’सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल’     रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी…

3 hours ago