सक्ती। जिले के पुलिस कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर ने विभाग के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। जिला एसपी ने जैजैपुर थाने में पदस्थ चार पुलिकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड पुलिसकर्मियों को थाने से हटाते हुए रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। एसपी के इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। सस्पेंड कर्मियों में एक प्रधान आरक्षक और शेष तीन आरक्षक हैं। दरअसल सभी सस्पेंड पुलिसकर्मियों पर दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप है। पिछले दिनों एक आरोपी जैजैपुर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद हुई शुरुआती जांच में चार पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई थी। एसपी दफ्तर ने अब आदेश जारी करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *