आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में धमतरी जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर

धमतरी, 23 जुलाई, 2023

शासन की मंशानुरूप स्वस्थ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने और जिले के प्रत्येक पात्र परिवार को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में आयुष्मान कार्ड से वंचित हितग्राहियों का आयुष्मान पंजीयन करने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के स्कूलों और छात्रावासों में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इसी का परिणाम है कि पूरे प्रदेश में धमतरी जिला आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर है जिले में कुल लक्षित 8 लाख 50 हजार 935 के विरुद्ध 7 लाख 75 हजार 30 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है जिसका कुल प्रतिशत 85.7 है।
             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 एवं 21 जुलाई तक जिले के प्रत्येक विकासखंड धमतरी, कुरूद , मगरलोड और नगरी में संचालित छात्रावासों में विशेष शिविर आयोजित कर छात्र छात्राओं का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।  इसके साथ ही शेष अन्य पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनाने की कार्यवाही लगातार जारी है।  हितग्राही अपना आयुष्मान पंजीयन जिले के किसी भी लोक सेवा केंद्र से करवा सकते हैं, यह पूर्णता निशुल्क है।
            उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश के सभी वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी गरीब वर्ग के पात्र हितग्राहियों को साल में 5 लाख और एपीएल परिवारों को 50 हजार तक का निशुल्क उपचार निजी और सरकारी अस्पताल में मिलता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *