मोहला : विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर अपडेट करना अनिवार्य

         मोहला । जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज समय पर अपडेट कराएँ। इसमें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर का सही और एकसमान अपडेट शामिल है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दस्तावेजों में कोई गलती या अधूरी जानकारी होने पर लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
        जिला प्रशासन ने कहा कि यदि आधार में नाम परिवर्तन या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव हुआ है, तो उसे तुरंत अपडेट करना आवश्यक है। इसी प्रकार, बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर सही होना बेहद जरूरी है। लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आधार और बैंक दोनों में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज हो। इससे न केवल प्रधानमंत्री आवास योजना बल्कि अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
        इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों और स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हितग्राहियों को दस्तावेज अपडेट करने के लिए उचित मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करें। जिला प्रशासन ने हितग्राहियों से विशेष रूप से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी आधार केंद्र में आधार अपडेट एवं बैंक अकाउंट से संबंधित दस्तावेज अपडेट कर लें।दस्तावेजों के सही अपडेट से न केवल योजना का लाभ समय पर मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा भी बढ़ेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

12 minutes ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

20 minutes ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

24 minutes ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

28 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

39 minutes ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

48 minutes ago