राजनांदगांव : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत सीएचसी छुरिया में विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजनराजनांदगांव : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत सीएचसी छुरिया में विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

– स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर 200 बच्चों को मेडिसिन किट का किया गया वितरण
राजनांदगांव । मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छुरिया में हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर में अति गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जांच, स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन कर आवश्यक उपचार की सलाह दी गई। शिविर में 200 बच्चों को मेडिसिन किट वितरित की गई। मेडिसिन किट के माध्यम से प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, जिंक, एलबेंडाजोल, अमॉक्सिसिलिन सहित अन्य आवश्यक दवाइयां एवं पोषण सामग्री वितरित की गई। शिविर के दौरान बच्चों के अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया गया, जिससे बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने एवं कुपोषण की रोकथाम में सहायता मिल सके। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की विकासखंड स्तरीय टीम तथा स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक मेडिकल टीम, एएनएम एवं फार्मासिस्ट उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *