राजनांदगांव , चेट्रीचंड्र झूलेलाल की 1076वीं जयंती सिंधी समाज द्वारा 17 से 20 मार्च तक धूमधाम से मनाई जा रही है। इसकी क्रम में गुरुवार को शहर में एक विशाल मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के महिला-पुरुष एवं युवक-युवतियां शामिल रही।

20 मार्च को भी सुबह युवाओं की बाइक रैली और फिर शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहब की समाप्ति की जाएगी। वहीं 11 बजे भोग प्रसाद वितरण, 12 से 3 बजे तक बहराणा साहब की पूजा, दोपहर 2 बजे भंडारा प्रसादी का वितरण झूलेलाल नगर में किया जाएगा।

रात 8 से 10 बजे तक झूलेलाल घाट पर सिंगर निशि धामेचा डाडियाड अहमदाबाद झूलेलाल घाट पर प्रस्तु​ित देगी। यहां झूलेलाल की महाआरती की जाएगी। आतिशबाजी होगी, बहराणा साहेब ज्योत विसर्जन एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। इसके लिए झूलेलाल घाट को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। इसके अलावा सिंधी समाज ने लालबाग की साज सज्जा की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *