राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ हाकी द्वारा अस्मिता वेस्ट जोन हाँकी लीग का आयोजन 20 से 24 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ हाकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि हॉकी इंडिया और खेलों इंडिया के मार्गदर्शन में महिला हॉकी को प्रोत्साहन देने संपूर्ण भारत में अस्मिता हॉकी का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की जोन से चार टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमें हिस्सा लेगी।

प्रतियोगिता के संयोजक मृणाल चौबे ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 180000 रुपए, द्वितीय 144000 रुपए, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 90000 रुपए होगा। प्रतियोगिता के सभी मैच राउंड राबिन लीग आधार पर खेले जाएंगे। शुभारंभ शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *