रायगढ़। जिले में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ में अफीम उगाई जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झारखंड के एक व्यक्ति के जरिए यह खेती कराई जा रही थी। पुलिस ने 1 आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है। वह झारखंड का ही रहने वाला है। बता दें कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों में अफीम की खेती पकड़ाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में अफीम की खेती पकड़ाई थी। 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में अफीम का खेत मिला था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *