धमतरी। पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थ गांजा,अवैध शराब, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवागांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं। जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान ग्राम नवागांव कंडेल में घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान आरोपीगण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 518 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 5,000/- रूपये, 02 नग मोबाइल फोन कीमती 10,000/- रूपये, 01 नग मोटरसायकल कीमती 65,000/- रूपये तथा बिक्री रकम 2,680/- रूपये जप्त किया गया। जप्त संपत्ति की कुल कीमत 82,680/- रूपये है। उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 20 (बी), ।। (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। (01) सोनराज साहू, पिता कुशलेन्द्र कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कंडेल नवागांव, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.) (02) रविकुमार चंद्राचल, पिता दशरथ चंद्राचल, उम्र 29 वर्ष, निवासी नवागांव अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *