राजनांदगांव / सिंघोला| ग्राम मरेठा नवा गांव में कर्मा जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। समाज के लोगों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। आयोजन स्थल पर पहुंचकर मां कर्मा की महा आरती, विधिवत पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच रतिराम साहू ने समाज की कुलदेवी मां कर्मा की जीवन गाथा बताई।

धैर्य के साथ जीवन जीने की कला बताई गई। साहू समाज के सभी वरिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्बोधन से मां कर्मा माता की बचपन की लीलाओं का उल्लेख बताया। आयोजना के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया। उसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *