कोरबा। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गवन कार्यक्रम के बाद दुल्हन को लेकर लौट रहा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीजे 9084 दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही दर्री क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी में एक बालिका की मौके पर ही मौत होना सामने आया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *