रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर अफीम की अवैध खेती पकड़ाई है। इस बार लैलूंगा थाना क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जिले में यह दूसरा मामला है। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया था।
जानकारी के अनुसार, झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा यहां 10-12 साल से खेती कर रहा था। उसने आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया था। बताया जा रहा है कि, आरोपी मार्शल सांगा झारखंड से आ कर अपने ससुराल रायगढ़ के तमनार में रहने लगा। वह पिछले 10-12 साल से यहां खेती कर रहा था। झारखंड में अफीम की खेती उसके साथी कर रहे हैं और उसी को देख कर उसने यहां खेती करना शुरू किया। हालांकि इसकी जांच अभी जारी है।
