CG : मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है …

रायपुर: प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को हल्की राहत महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। अधिकतर स्थानों पर वर्षा नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार 23 मार्च को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

kgnews

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

24 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

24 minutes ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

29 minutes ago
साइबर अपराधों के विरुद्ध 15 दिवसीय “Safe Click 2.0” वृहद जनजागरूकता अभियान चलेगा

साइबर अपराधों के विरुद्ध 15 दिवसीय “Safe Click 2.0” वृहद जनजागरूकता अभियान चलेगा

भोपाल  प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति…

39 minutes ago
कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर किसान…

49 minutes ago
नीट (UG) परीक्षा-2026 की सुरक्षा एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर तैयारियों की व्यापक समीक्षा

नीट (UG) परीक्षा-2026 की सुरक्षा एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर तैयारियों की व्यापक समीक्षा

भोपाल प्रदेश में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा…

1 hour ago