मल्लिकार्जुन खड़गे का मध्य प्रदेश दौरा खटाई में, छतरपुर की घटना पर किया ट्वीट

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे के चलते कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पूर्व से तय प्रदेश के दौरे का कार्यक्रम खटाई में पड़ सकता है। खड़गे 13 अगस्त को सागर आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा स्थगित हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस भी चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के तत्काल बाद प्रदेश में खड़गे का दौरा न हो, उनका दौरा कुछ दिन बाद करवाने के प्रयास हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को सागर आ सकते हैं। वे यहां संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इन दिनों मध्य प्रदेश में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा की शुरूआत 25 जुलाई से हुई थी जो 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। यह यात्रा प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा नीमच, मांडव, सिंगरौली, बालाघाट और श्योपुर से निकलेगी और 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। इस यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के अगले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे का सागर दौरा प्रस्तावित है। अब इस दौरे को लेकर कांग्रेस असमंजस स्थिति में है कि खड़गे का दौरा 13 अगस्त को ही हो या कुछ दिन के लिए यह दौरा स्थगित किया जाए। खड़गे यहां पर सभा करने वाले थे। अभी एआईसीसी से खड़गे का फाइनल कार्यक्रम पीसीसी नहीं आया है।

छतरपुर की घटना पर खड़गे ने किया ट्वीट
महाराजपुर थाना क्षेत्र के डिकौरा गांव में एक व्यक्ति को मानव मल फेंक देने के मामले में कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश सरकार से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है कि मध्य प्रदेश में एक महीने में ही दलित-आदिवासी  अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है। जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

6 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

6 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

6 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

7 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

7 hours ago