CG : महिलाओं के आत्मनिर्भरता हेतु कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन

150 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण, दिव्यांग महिलाएं भी रहीं शामिल

जशपुरनगर,

महिलाओं के आत्मनिर्भरता हेतु कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन
महिलाओं के आत्मनिर्भरता हेतु कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन

महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, रायपुर द्वारा महावीर इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से मंगल भवन कुनकुरी में विगत दिवस कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चले इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित कर उन्हें आय अर्जन के लिए सक्षम बनाना था, ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक धुरी बन सकें। कार्यशाला में कुल 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 25 दिव्यांग महिलाएं भी शामिल थीं। प्रतिभागियों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें हर्बल साबुन निर्माण, रिबन माला एवं गजरा बनाना, चॉकलेट निर्माण, मोमबत्ती बनाना, गोबर से निर्मित उत्पाद राखी, धूप कप, दीया तोरण, बोतल आर्ट, जैस्मिन आर्ट, झाड़ू एवं पोछा निर्माण तथा फिनाइल बनाना शामिल था।

महिलाओं के आत्मनिर्भरता हेतु कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगामी माह से रायपुर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया, ताकि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें। कलेक्टर रोहित व्यास ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार की गई सामग्री एवं उनके कौशल की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया तथा स्वयं भी सामग्री क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सर्किट हाउस में अध्यक्ष एवं कलेक्टर के बीच दिव्यांगजनों के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई। 

ऋण की पूर्ण अदायगी करने वाले 38 दिव्यांगजन सम्मानित
जिले में वित्त एवं विकास निगम द्वारा पूर्व में प्रदान किए गए ऋण की पूर्ण अदायगी करने वाले 38 दिव्यांगजनों को साल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक, सलाहकार राजेश तिवारी, प्रबंधक पंकज वर्मा, भरत सिंह, जनपद सदस्य पिंकी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक धर्मेंद्र कुमार साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

3 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

3 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

3 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago