मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

भोपाल

प्रदेश में चोरी, नकबजनएवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 96 लाखरुपये से अधिक मूल्य कीसंपत्ति जब् की गई है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों तक पहुंचते हुए इन घटनाओं का पर्दाफाश किया गया।

प्रमुख कार्यवाहीसीहोर

जिले के ग्राम नंदगांव में हुई नकबजनी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनेचांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल सहित लगभग 65 लाख रूपएकी संपत्ति जब् की है।

वहीं नेहरू कॉलोनी स्थित सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 8 लाख रूपए की संपत्ति जब् की है।

राजगढ़

जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत के मामले में संलिप्त अंतरराज्यीय दो आरोपीगण को गिरफ्तार कर 420 कट्टे (105 क्विंटल) मिल्क पाउडर एवं 2 लाख रूपए नगद सहित कुल 34 लाख55 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की।

रायसेन

जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान सोने के आभूषण एवं एक होंडा अमेज कार सहित लगभग 25 लाख रूपएकी संपत्तिजब् की है।

बैतूल

जिले के थाना आमला क्षेत्र में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोनेचांदी के जेवर, नगदी एवं बैंक खाते में जमा राशि सहितलगभग 20 लाख 85 हजार रूपए की संपत्ति जब् की है।

ग्वालियर

जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 चोरियों का खुलासा कर आरोपी तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने 105 ग्राम सोना एवं 2 लाख नगद सहित लगभग 17 लाख75 हजार रूपए की संपत्ति जब् की है।

शिवपुरी

जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 12 लाख 20 हजार रूपए मूल्य के सोनेचांदी के आभूषण जब् कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार एक अन् कार्यवाही में बैराड़ थाना क्षेत्र में चोरी के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख 25 हजार रूपए के सोने की चेन एवं अंगूठी जब् की है।

इंदौर

जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की है।

टीकमगढ़

जिले में बमहोरी कला पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घंटे, मुकुट एवं वाहन सहित लगभग 1 लाख 72 हजार रूपए की संपत्ति जब् की है।

खरगोन

जिले में दामखेड़ा कॉलोनी की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 70 हजार रूपए के सोनेचांदी के आभूषण जप्त किए।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

2 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

3 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

3 hours ago