राजनांदगांव | भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आकाश चोपड़ा को दुर्ग संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 19 मार्च को प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई। आकाश चोपड़ा पूर्व में जिला भाजपा कार्यालय मंत्री का दायित्व निभा रहे थे। इससे पूर्व वे जिला भाजयुमो महामंत्री, उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी तथा शहर भाजपा महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे लायंस क्लब, राजनांदगांव रनर्स, एक कदम, सदर पाटा परिवार, चेस एसोसिएशन तथा भारतीय जैन संगठना सहित विभिन्न संस्थाओं में पिछले एक दशक से अधिक समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके संगठनात्मक कौशल और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…
रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा…
नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त, अवैध खनन पर लगातार सख्ती रायपुर,…
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मां भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’…
रायपुर । छत्तीसगढ़ का नया पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय को बनाया गया है। इसको लेकर वन एवं…
जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में…