राजनांदगांव , अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साई सेंटर और हॉकी इंडिया द्वारा संचालित, छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा आयोजित अस्मिता हॉकी वेस्ट जोन हॉकी लीग का फाइनल खेला गया। फाइनल मुकाबले में हॉकी मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ़ को 5-1 गोल से पराजित कर स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी। मेजबान छत्तीसगढ़ रजत पदक के साथ उप विजेता और तीसरे स्थान पर हॉकी महाराष्ट्र ने कांस्य पदक जीता। फाइनल मैच पहले क्वाटर तक रोमांचकारी रहा। मैच के 18वें मिनट में छत्तीसगढ़ की ओर से मनप्रीत कौर ने गोल करते हुए 1-0 गोल की बढ़त बनाई।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने ज्यादा समय तक नहीं रहने दिया। वहीं मैच के 23वें मिनट में शालिनी सिंग ने गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 25वें मिनट में रूली बाल्मीकि ने मैच के 34वें मिनट में, सुदीप्त किंडो ने और मैच के 40वें और 41वें मिनट में नौशीन नाज़ ने गोल करते अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग का खिताब अपने नाम किया। मैच में प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर डेलिगेट्स रहे।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, आयोजन की सराहना की गई अतिथियों ने अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग सब जूनियर बालिका वर्ग स्पर्धा की सराहना की। उन्होंने कहा आयोजन समिति का आभार जताया। कहा आज प्रदेश की बेटियां भारत में प्रतिनिधित्व कर रही है। वह निश्चित रूप से गौरव की बात है ऐसे आयोजन से टैलेंट को बाहर लाने का मौका मिलता है। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में भारती गवाते मुख्य आतिथ्य में, अमृता मोहन सिन्हा, रेखा पदम, फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी, विद्याविलाश वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, शिव नारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, मृणाल चौबे अंतर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, भूषण साव, नीलम चंद जैन, छोटे लाल रामटेके के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *