प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी अब 26 जुलाई तक कर सकेंगे शालाओं के विकल्प का चयन

भोपाल

प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में प्रदर्शित शालाओं के विकल्प के चयन के लिए समय सीमा में वृद्धि की गई है। संचालक लोक शिक्षण श्री के.के. द्विवेदी ने बताया कि अब प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी https://trc.mponline.gov.in/ पोर्टल पर 26 जुलाई तक शालाओं के विकल्प के चयन कर सकेंगें। पूर्व में यह तिथि 24 जुलाई निर्धारित थी। अभ्यर्थियों को आवंटित जिले की विज्ञापित समस्त शालाओं को प्राथमिकता क्रम में चयन करना होगा। अभ्यर्थियों को सभी शालाओं का अनिवार्य रूप से चयन करना होगा अन्यथा उनके विकल्प लॉक नहीं होगें। प्राथमिक शिक्षक का पद जिला संवर्ग का है, अतः उन्हें आवंटित जिला किसी भी स्थिति में परिवर्तित नहीं होगा।

ज्ञातव्य है कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन के लिए 26 नवंबर 2022 को जारी विज्ञापन के अनुक्रम में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 में अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी, जिनके नाम संवर्गवार अनुक्रम मेरिट क्रम में हैं, उनकी एम.पी. ऑनलाईन के पोर्टल पर जिलेवार प्रावधिक चयन सूची जारी की जा चुकी है।

निर्धारित समयावधि में शाला का विकल्प चयन न करने पर अथवा संबंधित को शालाएं आवंटित न हो पाने की स्थिति में विभाग की प्राथमिकता के आधार पर आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध रिक्तियों में से शाला का आवंटन किया जाएगा। यह आवंटन विभागवार, नियोक्तावार, संवर्गवार रोस्टर के आधार पर होगा। च्वाइस फिलिंग के आधार पर पदस्थापना अभ्यर्थी का अधिकार नहीं है, अतः अभ्यर्थी यह दावा नहीं कर सकेगा कि उसे विकल्प अनुसार ही पदस्थापना दी जाए। विभागीय प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति एवं पदस्थापना की जा सकेगी। अभ्यर्थी नियोजन संबंधी अद्यतन स्थिति के लिए एम.पी. ऑनलाईन का पोर्टल https://trc.mponline.gov.in/ को नियमित रूप से देख सकते हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. आकांक्षा को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान मिला…

राजनांदगांव : डॉ. आकांक्षा को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान मिला…

राजनांदगांव | सर्वजन हिताय शिक्षा फाउंडेशन संस्थान ने राजधानी के विमतारा भवन में श्रीगुरुवे नमः…

10 minutes ago
CG : दहेज लोभियों पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, पति और सास-ससुर को 1 लाख जमा करने के निर्देश …

CG : दहेज लोभियों पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, पति और सास-ससुर को 1 लाख जमा करने के निर्देश …

बिलासपुर। दहेज प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट…

17 minutes ago
 राजनांदगांव : घुमका में फूलमती की जीत…

राजनांदगांव : घुमका में फूलमती की जीत…

 राजनांदगांव , घुमका नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया है।…

21 minutes ago
CG : बढ़ईपारा के किराना दुकान में लगी आग …

CG : बढ़ईपारा के किराना दुकान में लगी आग …

रायपुर। बढ़ईपारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी…

23 minutes ago
CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

मुंगेली। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

35 minutes ago
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर अपना व्यवसाय शुरू…

35 minutes ago