मोहला । प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं—मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए—की तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुका हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 तक है। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार की अवधि 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। जिला स्तर पर दस्तावेज परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र 01 मई से 09 मई 2026 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं, जबकि प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी।
छात्र विभागीय वेबसाइट [https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail](https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और अन्य जानकारी संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।
जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…
जगदलपुर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों…
इंदौर इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण…
रायपुर किसी ने क्या खूब कहा है कि "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं…
कोरबा । उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान समारोह (दिनांक 21, 22, एवं…
सुकमा । जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए…