रामनवमी से भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा होगी प्रारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा के संकल्पों के साथ देश आगे बढ़ रहा है। देश-प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए सशक्त कदम उठाना और उस मार्ग पर लगातार चलते रहना भी सेवा ही है। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। बच्चों की पढ़ाई, युवाओं को रोजगार, कृषि को लाभदायक बनाने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। जनकल्याण और विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और राज्य सरकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा मानस भवन में आयोजित सेवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित 1100 कन्याओं के पूजन तथा कन्या भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं को उपहार स्वरूप स्कूल बैग, लंच बॉक्स, कम्पॉस बॉक्स तथा वॉटर बॉटल प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गजमाला से अभिनंदन कर गदा भेंट की। इस अवसर पर सेवा भारती संस्था को सेवा कार्य के लिए एक लाख रूपए का चैक भी सौंपा गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार रामनवमी के पावन पर्व पर भोपाल से ओरछा तक की हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ करने जा रही है। सनातन संस्कृति को प्रतिबद्ध राज्य सरकार की यह श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा होगी। प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर भी दर्शन की सुगमता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम में  विकास वीरानी, भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष  सुनील यादव तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

5 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

5 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

5 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

5 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

6 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

6 hours ago