राजनांदगांव | चिखली से पुराना और नया ढाबा जाने वाले रोड में मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। खासकर रात के समय यहां ज्यादा संख्या में मवेशी सड़कों पर बैठे रहते है। इसमें शिवनगर के पास, होम गार्ड कार्यालय के सामने, पुराना ढाबा चौराहे के पास मवेशियों के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है।

देर रात यहां से हाइवा, ट्रक और भारी वाहन गुजरते है। शाम को बड़ी संख्या में मजदूर और अन्य इसी रास्ते से दो पहिया वाहन से घर लौटते है। मवेशियों के कारण वाहन चालकों सहित मवेशियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *