CG : भाई ने बहन की हत्या की कोशिश की, शराब के लिए लहूलुहान …

बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी क्षेत्र के देवनगर में 24 मार्च की रात शराब के नशे में धुत भाई ने अपनी बहन मिनेश्वरी मनहर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी मानेश्वर मनहर (33) ने बहन को शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर उसके बाल पकड़कर बाहर घसीटा और सिर, हाथ व पीठ पर हमला किया. पीड़िता मौके पर बेहोश हो गई. पुलिस ने बहन की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मानेश्वर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वारदात में इस्तेमाल खून से सना हथौड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

3 चोर गिरफ्तार कोरबा की कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है. मामले में तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मार्च के प्रातः 11:00 बजे से 12 मार्च के प्रातः 08:00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपियों द्वारा एक सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि लगभग 5000 रुपये एवं अन्य सामान सहित कुल 2–3 लाख रुपये मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई.

विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन दर्ज किए गए, जिसके आधार पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार सतनामी, पिता छतराम सतनामी, (22 वर्ष), देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा, पिता ननकी राम धीवर, (20 वर्ष) और आकाश यादव पिता रामलाल यादव, (20 वर्ष) शामिल हैं. आरोपियों के पास से सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि, कांसा एवं पीतल के बर्तन, पूजा में प्रयुक्त सामग्री, तांबे का लोटा, एक मोटर सायकल और चांदी के सिक्के एवं सोने के बिस्किट जब्त किए गए.

kgnews

Recent Posts

CG : विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक …

CG : विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक …

रायपुर : महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित…

8 minutes ago
CG : खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत …

CG : खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी…

12 minutes ago
CG : अब किसी का सहारा नहीं, अपने हौसलों के पहियों पर आगे बढ़ रहे बृहस्पति और विष्णु …

CG : अब किसी का सहारा नहीं, अपने हौसलों के पहियों पर आगे बढ़ रहे बृहस्पति और विष्णु …

कभी बाजार जाने, सामान लाने या अपने रायपुर : व्यवसाय से जुड़े छोटे-छोटे कामों के…

16 minutes ago
CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

रायपुर : राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत…

21 minutes ago
बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक सनसनीखेज मामला…

36 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

इंदौर  देश भर में चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को…

45 minutes ago