CG : रायपुर में हनुमान चालीसा महापाठ का आज होगा भव्य आयोजन ...CG : रायपुर में हनुमान चालीसा महापाठ का आज होगा भव्य आयोजन ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रामनवमी के अवसर पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रायपुर में हनुमान चालीसा महापाठ का भव्य आयोजन होगा। जिसका लाइव प्रसारण 100 देशों में किया जाएगा। एक ही समय में कई देश के श्रद्धालु सामूहिक रूप से जुड़ेंगे। रायगढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कोरबा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा होगी। अंबिकापुर के प्राचीन राम मंदिर में 12 बजे राजपरिवार के सदस्य पूजा करेंगे।

दुर्ग शहर के 250 साल पुराने श्री राम पंचायती मंदिर में 108 परिक्रमा कर भगवान की पूजा की गई। यहां 50 हजार भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हनुमान चालीसा महापाठ होगा। यह कार्यक्रम श्री हनुमान महापाठ समिति की ओर से लगातार 18वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी के माध्यम से देश दुनिया में किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, रायपुर के साथ ही देशभर के करीब 2000 स्थानों पर एक ही समय में श्रद्धालु सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जिससे यह आयोजन वैश्विक स्तर पर विशेष महत्व प्राप्त करेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *