राजनांदगांव | जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडेटोला में अज्ञात चोर ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख के जेवरात और एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पांडेटोला निवासी दामिनी गेन्ड्रे (22 वर्ष) ने थाना छुरिया में शिकायत दर्ज कराई कि 26 मार्च की रात करीब 7.30 बजे से 27 मार्च की सुबह 6.45 बजे के बीच अज्ञात चोर ने उसके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सुबह जब वह घर लौटी तो मुख्य दरवाजा और कमरे का ताला टूटा मिला तथा आलमारी खुली हुई थी।
