राजनांदगांव : निर्माणाधीन सड़कों को बारिश के पूर्व पूर्ण करने के दिए निर्देश, पटेवा से पेंड्री तक की सड़क का निर्माण…राजनांदगांव : निर्माणाधीन सड़कों को बारिश के पूर्व पूर्ण करने के दिए निर्देश, पटेवा से पेंड्री तक की सड़क का निर्माण…

राजनांदगांव , कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शुक्रवार को ग्राम मासूल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम पटेवा से पेंड्री तक निर्माणाधीन सड़क का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर स्वयं सड़क की मोटाई मापकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का आंकलन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन सड़कों को बारिश के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री, लेयरिंग एवं डामरीकरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाने की महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। आवश्यकतानुसार तकनीकी परीक्षण नियमित रूप से कराए जाएं। कलेक्टर ने सड़क के शोल्डर को गुणवत्ता के साथ मजबूत बनाने के निर्देश दिए। जिससे सड़क लंबे समय तक चल सके और सड़क की टिकाऊ क्षमता बढ़ सके। साथ ही

गुणवत्ता ही सर्वोपरि रहे, मानकों से समझौता न हो उन्होंने निर्माण क्षेत्र में उचित बैरिकेटिंग कर कार्य को पूरी तरह सुरक्षित माहौल में संचालित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि पूरे निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोपरि रहे और किसी भी चरण में मानकों से समझौता न किया जाए। कलेक्टर ने सभी निर्माणाधीन मार्गों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बारिश के पूर्व गुणवत्ता के साथ निर्माणाधीन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया ली। निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता पद्मसंभव मिश्रा, सहायक अभियंता सुशील सावरकर, निधि दवे मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *