राजनांदगांव | हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर शहर के सदर बाजार स्थित महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 28 मार्च शनिवार को बाबा रामदेव का भव्य जम्मा जागरण रखा गया है।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गायक देवेंद्र राठी द्वारा रात्रि 8:30 बजे से जागरण की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *