राजनांदगांव । डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव संभाग अंतर्गत आने वाले प्रधान डाकघर एवं उपडाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री की बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक अपने पार्सल, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से भेज सकते है।

डाक विभाग की यह सेवा पूर्णत: सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय है। पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन तथा समयबद्ध सेवा प्रदान की जाती है। साथ ही ऑनलाईन ट्रैकिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इन डाकघरों में बुकिंग हेतु नागरिक अपना पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूर्ण एवं सही पता तथा वैध पहचान पत्र प्रस्तुत कर एवं पार्सल का वजन एवं निर्धारित शुल्क जमा कर ट्रैकिंग रसीद प्राप्त कर सकते है। ट्रैकिंग रसीद के माध्यम से पार्सल की स्थिति ऑनलाईन देखी जा सकती है। डाक विभाग द्वारा बड़ा एवं भारी अंतर्राष्ट्रीय पासल के लिए डाकघर तक नि:शुल्क पिकअप की सुविधा प्रदान की जा रही है। नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी एवं प्रवासी परिवार इस सुविधा का लाभ ले सकते है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *