राजनांदगांव , सोमनी में शुक्रवार को अवैध प्लाटिंग के एक मामले में कार्रवाई के बाद अब नया विवाद छिड़ गया है। यहां छह माह पहले प्रशासन को की गई शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की वजह से आरोप लगने लगे हैं। जबकि बगल से लगी जमीन पर अवैध प्लाटिंग मामले में प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है।

सोमनी ग्राम में भाजपा नेता कृष्णा तिवारी पर अवैध प्लाटिंग कर ग्रामीणों की भूमि व शासकीय संपत्ति से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। यह शिकायत छह माह पूर्व की गई थी। शिकायतकर्ता जीवन कॉलोनी निवासी ब्रजेश सिंह राजपूत ने प्रशासन को शिकायत करते हुए बताया था कि सोमनी में खसरा नंबर 182/57 पर अवैध प्लाटिंग का काम किया गया है। यहां करीब 20-25 टुकड़ों को बेच दिया गया है। शासकीय नहर के पाई का रास्ता बताकर क्रेताओं को जमीन बेची गई है।

राजनीतिक पहुंच का उपयोग करते हुए अवैध प्लाटिंग का काम किया गया है। रोड, नाली, पानी और बिजली की सुविधा भी नहीं दी गई है। ना ही किसी विभाग से विक्रय के लिए अनुमति ली गई है। प्रकरण में जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने बताया कि यह नहर क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था का अहम हिस्सा थी। लेकिन इसे पाटकर भू-माफिया शैली में प्लॉटिंग कर बेचा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *