CG : गैस एजेंसी और होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त …

महासमुंद। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विनय लंगेह के द्वारा जिले में संचालित समस्त गैस एजेन्सियों को अपने स्टॉक की जानकारी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया था, जिसके परिपेक्ष्य में खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा गत दिवस विकासखण्ड बसना स्थित गैस एजेन्सी बंसुलीडीह इंडेन ग्रामीण वितरण की जांच किया गया।

जांच में एजेन्सी में स्टॉक मूल्य बोर्ड अद्यतन नही किया जाना एवं स्टॉक पंजी संधारण नही जाना पाया गया। स्टॉक के भौतिक सत्यापन करने पर स्टॉक में सर्वर अनुसार एवं भौतिक रुप में पाये स्टॉक में अंतर पाया गया जिसके कारण संबंधित गैस एजेन्सी के द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानो का उल्लंघन किये जाने के कारण गैस एजेन्सी के संचालक श्री तिरिथ राम पटेल से 648 नग गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।

इसी तरह खाद्य विभाग के सयुंक्त जांच दल द्वारा महासमुन्द के होटलो, ढाबो एवं ठेलो में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानो की जांच की गई। जिसमें (1) दीपक चाट सेंटर में 02 नग घरेलु सिलेण्डर, (2) संदीप दाबेली सेंटर में 01 नग घरेलु सिलेण्डर, (3) ईडली दोसा सेंटर में 01 नग घरेलु सिलेण्डर, (4) शाही बिरयानी सेंटर में 01 नग घरेलु सिलेण्डर, (5) नवनीत पान चाय काफी में 01 नग घरेलु सिलेण्डर, (6) राजेश नाश्ता सेंटर में 01 नग घरेलु सिलेण्डर इस प्रकार कुल 06 प्रतिष्ठानो से कुल 7 नग घरेलु एलपीजी सिलेंडर का व्यवसायिक दुरुपयोग पाये जाने पर जप्त किया गया है। संबंधित गैस एजेन्सी एवं प्रतिष्ठानो के द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानो का उल्लंघन किये जाने के कारण घरेलु गैस सिलेण्डरो की जप्ती का प्रकरण सक्षम न्यायालय महासमुन्द में प्रस्तुत किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

2 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

2 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

2 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago