CG : 50 एकड़ की जमीन में अवैध प्लॉटिंग, निगम ने चलाया बुलडोजर …

बिलासपुर। खमतराई के शिवा विहार कॉलोनी में अवैध प्लॉटिंग पर नगर निगम ने कार्रवाई की। यहां करीब 50 एकड़ जमीन के हिस्से में बिना अनुमति प्लॉट काटे जा रहे थे। कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर भवन शाखा की टीम मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ की कार्रवाई की। निगम ने 30 से अधिक बाउंड्रीवाल, अवैध रूप से बनाई गई सीसी सड़कें और प्लिंथ लेवल तक बने करीब 50 निर्माण जेसीबी से ढहाए।

जांच में पाया गया कि जमीन को काटकर प्लॉट तैयार किए जा रहे थे और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। कार्रवाई के दौरान 18 मकानों को नहीं तोड़ा गया, क्योंकि उनमें लोग रह रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार इन मामलों में अलग से वैधानिक प्रक्रिया की जाएगी। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में भूमाफियाओं ने बेहद चालाकी से काम किया है। वे किसानों से जमीन खरीदने के बाद उसे अपने नाम पर रजिस्ट्री नहीं करा रहे थे, बल्कि सीधे खरीदारों के नाम पर रजिस्ट्री करवा रहे थे। इस वजह से मौके पर किसी भी भूमाफिया या डेवलपर का स्पष्ट दस्तावेज नहीं मिल पाया।

निगम के मुताबिक पहले भी यहां कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध प्लॉटिंग जारी थी। इस मामले में निगम के भवन अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देशों पर खमतराई के शिवा विहार कॉलोनी में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। यहां बनाई गई सीसी रोड, नाली और प्लिंथ लेवल तक के निर्माण को ढहा दिया गया है। करीब 18 मकान ऐसे हैं जहां लोग रह रहे हैं, इसलिए उन्हें नहीं तोड़ा गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

7 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

7 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

7 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

7 hours ago