CG : भाजयुमो ने नक्सल हमलों में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी ...CG : भाजयुमो ने नक्सल हमलों में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी ...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने की घोषणा के बीच मोपका स्थित शहीद दीपक उपाध्याय चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बिलासपुर ग्रामीण इकाई ने शहीदों की याद में दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक जुटे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद किया।इस मौके पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ राज्य के विकास, शांति और खुशहाली की दिशा में बड़ा कदम है। यह सुरक्षा बलों के साहस और समर्पण का परिणाम है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन आगे भी राष्ट्रहित और समाजसेवा में सक्रिय रहेगा और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में शहीद दीपक उपाध्याय के पिता केशव उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *