CG : बलौदाबाजार जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा हुईं सुदृढ़ …

बलौदाबाजार। जिले को 4 नई 108 एम्बुलेंस मिलने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा मजबूत हुईं है।बुधवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने जिला अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। इन 4 नई एम्बुलेंस में से 1 एम्बुलेंस एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) सिस्टम से लैस है जो जिले में पहली बार तैनात हुईं है। नई 108 एम्बुलेंस की सेवाएं प्रारम्भ होने से आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होग़ा।

बताया गया कि 4 में से 3 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम (BLS) एवं 1 एम्बुलेंस एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ALS) है। इसके साथ ही 5 और नई एम्बुलेंस जल्द मिलने वाली है जिसमें से एक एम्बुलेंस एएलएस है। इस तरह जिले में कुल 9 नई 108 एम्बुलेंस हो जाएंगी जिसमें से 2 एएलएस हैं।मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए इन एम्बुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम प्रकाश कोरी, सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार अवस्थी, सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा, डीपीएम सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

8 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

9 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

9 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

9 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

9 hours ago