राजनांदगांव , मैरिज ब्यूरो के नाम पर चल रहे ठगी के रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सृष्टि कालोनी इलाके में मौजूद लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो की संचालक और डायरेक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिन्होंने युवतियों के फर्जी प्रोफाइल बनाकर डेटिंग-मीटिंग के नाम पर 37 लाख रुपए से अधिक की ठगी है।

मामले की गोपनीय शिकायत एसपी अंकिता शर्मा से हुई थी। जिसके बाद सीएसपी वैशाली जैन और बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने मामले की जांच शुरू की। जिसमें सामने आया कि मैरिज ब्यूरो में गूगल से लड़कियों के फोटो डाउन लोड किए जाते हैं। फोटो के आधार पर शादी के लिए युवतियों की फर्जी प्रोफाइल बनाई जाती। जिसे ब्यूरो से संपर्क करने वाले युवकों को भेजा जाता था। फिर फर्जी प्रोफाइल में मौजूद युवतियों से बातचीत कराने, डेटिंग और फैमिली मीटिंग के नाम पर युवकों से रजिस्ट्रेशन फीस व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने धोखाधड़ी की।

आरोपियों ने 2286 फर्जी प्रोफाइल तैयार किए पुलिस ने मामले में मैरिज ब्यूरो की संचालक लेबर कालोनी निवासी नेहा पाठक (23) और डायरेक्टर कवर्धा निवासी धर्मेंद्र मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 2286 फर्जी प्रोफाइल युवतियों के फोटो के आधार पर बना रखे थे। आरोपियों के बैंक खातों में 37 लाख रुपए से अधिक की ट्रांजक्शन मिला है। वहीं दोनों से 7 स्मार्ट फोन, 14 की पैड फोन सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *