अंबागढ़ चौकी , ब्लाक के ग्राम ढांढुटोला में झेरिया यादव समाज की तहसील इकाई की वार्षिक संगोष्ठी व सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी थे। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज का विकास संगठन की मजबूती के साथ-साथ शिक्षा के विकास व सामजिक कुरीतियों व सामाजिक बुराइयों को दूर करके ही किया जा सकता है।
समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज की भावी पीढ़ी को शिक्षित करने का आह्वान किया। झेरिया यादव समाज के वार्षिक संगोष्ठी, बैठक व सम्मेलन में अविभाजित राजनांदगांव जिला से कटकर अस्तित्व में आए दो नवीन जिला व राजनांदगांव जिले के सामजिक पदाधिकारी व समाज की माताएं, बुजुर्ग, बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज के तीन जिला के संयुक्त अध्यक्ष जेआर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य शेषवरी ध्रुवे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पार्षद मुकेश सिन्हा, जनपद सदस्य देवकी यादव, पार्षद उषा यादव, सेवक यादव उपस्थित थे। सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों के परिचय के बाद वर्ष भर में समाज के विकास के लिए किए गए कार्यों, आय व्यय पर चर्चा हुई। समाज के नियमों की जानकारी समाज के प्रदेश प्रवक्ता शिक्षक देवकुमार यादव द्वारा दी गई।
बैठक में स्थानीय स्तर पर आई सामाजिक समस्याओं का निराकरण भी किया गया। वार्षिक सम्मेलन व संगोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य शेषवरी ध्रुवे व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को हथियार बनाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। समाज के अध्यक्ष जेआर यादव ने समाज की मजबूती के लिए नशापान से दूर रहने, संगठित रहने की प्रेरणा दी। संगोष्ठी में समाज के विकास तथा मजबूती के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले बुजुर्गों व वरिष्ष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। प्रतिभाओं का सम्मान किए।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…