CG : रायपुर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर …
रायपुर। राजधानी रायपुर आज एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के आगमन को लेकर राजधानी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे आज रायपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।
यह कार्यक्रम संस्थान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में से एक IIM रायपुर के छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे। बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एस. जयशंकर आज ही रायपुर से वापसी करेंगे। उनका लौटने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे की फ्लाइट से निर्धारित है। विदेश मंत्री के इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रशासन और संस्थान स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रायपुर। रायपुर के उरला मैटल पार्क स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लगने…
सक्ती। जिले में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…
भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कालोनी के पार्षद विनय नेताम को संभागायुक्त…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज…
राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में बीमार किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के कारण पहले तो…
रायपुर। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…