राजनांदगांव , दिग्विजय कॉलेज में एटीकेटी की पात्रता वाले करीब 500 विद्यार्थियों से कॉलेज द्वारा 2 हजार की फीस वसूली के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने आज दिग्विजय कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ छात्रों के साथ हल्ला बोला। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमर झा ने बताया दिग्विजय कॉलेज में करीब 500 से ज्यादा छात्रों को एकेगेटी की पात्रता मिली है। लेकिन दिग्विजय कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनके पेपर की रिचेकिंग कराने के नाम से दो हजार रुपए फीस ली जा रही है।
एनएसयूआई ने इसे कॉलेज प्रबंधन की मनमानी करार दिया गया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने बताया दिग्विजय कॉलेज प्रबंधन किस नियम से फीस वसूल रहा यह समझ से परे है। दो हजार रुपए छात्रों से लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। फीस वसूली का निर्णय कॉलेज प्रबंधन ने लिया है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति, मिथलेश चंदेल ने कहा प्रशासन छात्रों के हित में फैसला नहीं लेता है तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में इमरान सोलंकी, खालिद खान, दीपक यादव, गीतेश सतीश मरकाम, संजय, वेदान्त, दुर्गेश मौजूद रहे।
बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…
भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…
उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…
’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…