CG : बस्तर संभाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए…
जगदलपुर । जगदलपुर सहित बस्तर के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. जमीन के हिलने से कुछ पल के लिए लोग दहशत में आ गए. हालांकि, राहत की बात यह रही की कोई जनहानि या कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. नैशनल केन्द्र फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बीती रात 11.31 बजे आए भूकंप का केंद्र ओडिशा का कोरापुट था.
जमीन में 5 किमी नीचे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. चंद पलों में झटकों के थम जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन भूकंप के लिहाज से कमोबेश सुरक्षित माने जाने वाले बस्तर में जमीन के हिलने की घटना ने न केवल आम लोगों को बल्कि भूविज्ञानियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है.
भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…
कटनी. जिले में वन्य प्राणियों की लगातार संख्या बढ़ रही है। वन्य प्राणियों से जहां…
0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य…
राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…
राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…