CG : बेटा बीमार हुआ तो पिता ने खेला खूनी खेल, पास की ही बुजुर्ग महिला का किया मर्डर…CG : बेटा बीमार हुआ तो पिता ने खेला खूनी खेल, पास की ही बुजुर्ग महिला का किया मर्डर…

जशपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत गितारीपानी गांव की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आरोपी छंदनु राम को लंबे समय से शक था कि गांव में अकेली रह रही वृद्ध महिला उसके परिवार पर जादू-टोना करती है। बताया जा रहा है कि, आरोपी का बच्चा अक्सर बीमार रहता था, जिसे लेकर वह महिला पर अंधविश्वास के चलते आरोप लगाता था।

इसी शक ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गुस्से में आकर वृद्ध महिला पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर बगीचा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छंदनु राम को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *