रायपुर । राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार देर रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राजधानी रायपुर समेत आस पास के इलाकों में में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई है।
राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत बलरामपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बालोद, समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी।

