बालोद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजहरा थाना क्षेत्र में पुलिस व साइबर सेल की टीम ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नौ किलो गांजा बरामद किया है।
एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम राजहरा थाना पुलिस ने दल्लीराजहरा के रहने वाले गांजा तस्कर रवि सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह को नौ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में धारा स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20(बी) कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से नौ किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
रायपुर. योग दिवस पर इस बार 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम…
इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीराम वन गमन…
भोपाल मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के…
रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की…
इंदौर/ भोपाल नीट पुनर्परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए…