CG : कार को आग के हवाले कर दिया, चालक ने भागकर बचाई जान ...CG : कार को आग के हवाले कर दिया, चालक ने भागकर बचाई जान ...

बिलासपुर। रास्ते में बैठीं गायों को बचाने के लिए चालक ने कार का ब्रेक मारा, जिससे पैदल जा रहा युवक कार से टकरा गया। इसी बात पर युवकों ने चालक के साथ मारपीट की। जब चालक अपनी जान बचाकर भागा तो युवकों ने कार में आग लगा दी। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी पुलिस ने बताया कि गोकुलधाम निवासी रामेश्वर सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी (30) बीते 24 मार्च को 8 बजे अपनी गाड़ी को पैसा लेने लोखंडी जा रहे थे। रास्ते में कुछ गायें कार के सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में उन्होंने ब्रेक मारा, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया।

बगल में चल रहे लोगों में से एक व्यक्ति कार से टकराकर गिर गया। उसी बीच वहां मौजूद आहत का पुत्र राजा निषाद आया और रामेश्वर के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे रामेश्वर डर से भागकर खेत की ओर जाकर छूप गया। इसके बाद आरोपी राजा निषाद अपने साथी कृष कुर्रे और प्रदीव वर्मा के साथ मिलकर कार में आग लगा दी। जिससे कार जल कर राख हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *