राजनांदगांव : बीसीसीआई के विशेष कैंप में अर्शवीर भाटिया का हुआ चयन…

राजनांदगांव . जिला क्रिकेट एसोसिएशन के युवा खिलाड़ी अर्शवीर भाटिया का चयन बीसीसीआई द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रशिक्षण केंद्र बेंगलुरु के लिए हुआ है। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से अर्शवीर ने बीसीसीआई के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

प्रतियोगिता में अर्शवीर ने छह मैचों में 27 विकेट लेकर देश के 10 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में सातवें नंबर पर आकर जिले को नाम रोशन किया है। इन छह मैचों में दो बार उन्होंने एक पारी में 4-4 विकेट लिए। वही एक बार उन्होंने 5 खिलाड़ियों को आउट किया था। इस प्रतिष्ठित कैंप के लिए देश के 25 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह कैंप बीसीसीआई के ट्रेनिंग सेंटर बेंगलुरु में अगले महीने 18 मई से 13 जून तक आयोजित होगा।

बीसीसीआई ने एक पत्र के द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को इस बाबत सूचना प्रदान की है। वहीं उन्होंने अर्शवीर भाटिया की फिजिकल स्थिति, फिटनेस के बारे में जानकारी देने को भी कहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भी अर्शवीर भाटिया ने शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट की टीम में अपना स्थान बनाया था। मूलत: डोंगरगढ़ के हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…

9 minutes ago
CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

2 hours ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

2 hours ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago