CG : बोलेरो की टक्कर से कार सवार बाप-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत …

जांजगीर। जिले के बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बोलेरो और कार की टक्कर हुई है और कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, वहीं हादसे में बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है, जिन्हें बलौदा के राजकेशर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बोलेरो में सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। टक्कर के बाद कार, सड़क से नीचे उतरकर पलट गई थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव से रूपेश निर्मलकर, अपने बेटे राहुल निर्मलकर, बहु और एक अन्य युवक के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव रिश्तेदार आए थे। यहां कार्यक्रम के बाद वे कार से अमोरा गांव लौट रहे थे। वे बुचीहरदी के पेट्रोल पंप, पुल के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से कार की टक्कर हो गई और सड़क से नीचे कार उतरकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता रूपेश निर्मलकर, बेटा राहुल निर्मलकर की मौत हो गई, वहीं बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है। हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। बोलेरो सवार लोग, कोरबा की ओर जा रहे थे. हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं।

kgnews

Recent Posts

दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…

35 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…

40 minutes ago
ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

भोपाल  भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई…

40 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

CG : छत्तीसगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय बैठक,  “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम निर्धारित  रायपुर,…

43 minutes ago
राजस्थान में MP पुलिस पर बड़ा एक्शन, दो TI समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

राजस्थान में MP पुलिस पर बड़ा एक्शन, दो TI समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा  मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई पर राजस्थान के झालावाड़ जिले…

44 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली संग्राम नरेटी की जिंदगी

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली संग्राम नरेटी की जिंदगी

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर बना सम्मान और सुरक्षा का आधार रायपुर, प्रधानमंत्री…

47 minutes ago