CG : पति-पत्नी और लड़के की मौत, कार को ट्रक ने मारी ठोकर …

अंबिकापुर। सरगुजा जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम सकालो जंगल के समीप सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पति-पत्नी सहित बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6 बजे प्रतापपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने अंबिकापुर की दिशा में जा रही कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान मानीमती (50 वर्ष), उनके पति कैलाराम (52 वर्ष) तथा पुत्र राहुल टोप्पो (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल चालक सोनू केरकेट्टा पिता ओम प्रकाश बताया गया है। सभी मृतक और घायल दुप्पी चौरा रजापुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

3 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

3 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

3 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

4 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

4 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

4 hours ago