CG : भारतीय सेना में भर्ती का अवसर, अग्निवीर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी …

एमसीबी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy-nic-inपर जाकर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त सिपाही (फार्मा) पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित पात्रता के अनुसार, अग्निवीर पदों के लिए अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। वहीं सिपाही (फार्मा) पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होना आवश्यक है। अभ्यर्थी लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए रोजगार विभाग के पोर्टलhttps://erojgar.cg.gov.in/पर पंजीयन कर ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का लाभ भी ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

24 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

27 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

29 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

34 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

44 minutes ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

44 minutes ago