राजनांदगांव । अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी व सूचारू क्रियान्वयन हेतु निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष की अवधि के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम) तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम) पद लिए दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात मेरिट सूची तैयार तथा प्रावधान अनुसार साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किए जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। जिसका अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है। जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक पद के लिए 9 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में कम्प्यूटर टेस्ट (कौशल परीक्षा) का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात अपरान्ह 3 बजे जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार हेतु सूची में दर्शित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
