द्वितीय विश्वयुद्ध के 112 नॉन पेंशनर्स को अब मिलेगी 15 हजार सहायता राशि

 भोपाल

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज  कारगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान किया और सैनिक कल्याण बोर्ड वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के 112 नान पेंशनर भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जाने वाली सहायता राशि आठ हजार से बढ़ाकर पंद्रह हजार की जा रही है।

प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्यू आॅर कोड स्कैन कर सशस्त्र झंडा दिवस के लिए अनुदान दिया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर द्वितीय विश्वयुद्ध  के 112 नॉन पेंशन भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की जाएगी। अभी उन्हें आठ हजार रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता मिल रही है अब इसे बढ़ाकर पंद्रह हजार रुपए प्रतिमाह करने पर विचार किया जा रहा है। वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है जल्द ही इसके आदेश जारी किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेने वाले नॉन पेंशनर भूतपूर्व सैनिक एवं उनकी विधवाओं की संख्या 112 है। इसमें दो भूतपूर्व सैनिक और 110 विधवाएं शामिल है।

 गृह मंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों की माताओं, बहनों और परिजनों को देखकर उनकी आंखे भर आई है।  इस मौके पर अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, सेवानिवृत्त सेना मैडल ब्रिगेडियर अरुण नायर सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन मौजूद थे।

शौर्य स्मारक में कारगिल के शहीदों को नमन
भोपाल में शौर्य स्मारक पर कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल में शहादत देने वाले वीर जवानों को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश की एक-एक इंच जमीन की रक्षा की है। हमारी सेना ने दिखा दियाकि भारत की ओर जो आंख उठाकर देखेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। वीर जवानों को हम सदैव नमन करते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और…

19 minutes ago
राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा डेका ने- भरोसा और गोपनीयता ही इस पेशे की सबसे बड़ी पूंजी

राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा डेका ने- भरोसा और गोपनीयता ही इस पेशे की सबसे बड़ी पूंजी

रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल खातों और…

24 minutes ago
जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना

जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना

भोपाल जल ही जीवन है और इस जीवनदायी संपदा को सहेजने की दिशा में मध्यप्रदेश…

48 minutes ago
द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर…

48 minutes ago
पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग…

59 minutes ago