CG : IAS अफसर के भाई और बहू हादसे का शिकार …

बिलासपुर। शहर के सरकंडा इलाके में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों की कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार का एक हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार पति-पत्नी सुरक्षित हैं. पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है. ​फ्रेंड्स रेसिडेंसी निवासी अमित सक्सेना जीजीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग में सीनियर प्रोफेसर हैं. सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी अनुपमा सक्सेना (राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष) के साथ यूनिवर्सिटी से लंच करने कार से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे गुप्ता डेयरी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को पीछे से ठोक दिया.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की डिक्की, बंपर और दाहिनी तरफ का दरवाजा बुरी तरह दब गया. शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे के बाद प्रोफेसर दंपति ने सरकंडा थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस (पूर्ववर्ती 279, 337 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. भाई हैं आईएएस बता दे कि गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में राजनीति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष अनुपमा सक्सेना के भाई तारण प्रकाश सिन्हा आईएएस अधिकारी हैं. वर्तमान में वे पंचायत डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव | सुशासन तिहार अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं…

8 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…

17 minutes ago
ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर…

19 minutes ago
राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव| पुष्पवाटिका के तालाब में लगातार गंदगी बढ़्ती जा रही है। तालाब का बड़ा हिस्सा…

21 minutes ago
भोपाल मेट्रो के लिए चलेगा बुलडोजर! न्यू मार्केट-रोशनपुरा में कई दुकानें और मकान हटेंगे

भोपाल मेट्रो के लिए चलेगा बुलडोजर! न्यू मार्केट-रोशनपुरा में कई दुकानें और मकान हटेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए अब…

22 minutes ago
राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव | हाट बाजार के सामने सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है। यहां बड़ी…

24 minutes ago